• Tue. Apr 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी से भारी मात्रा में आधार कार्ड, वोटर, पैन कास्ट सर्टिफिकेट जब्त, युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: भारी मात्रा में आधार कार्ड, वोटर, पैन, कास्ट सर्टिफिकेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम प्रसेनजीत बर्मन है।‌पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सुचना के आधार पर भारत-नेपाल एवं खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी स्थित एक दुकान में छापेमारी कर कई दस्तावेज बरामद किए गए। जिसमें 22 आधार कार्ड, 12 पैन कार्ड, राशन कार्ड, 8 वोटर कार्ड, 10 जन्म प्रमाण पत्र, 2 जाति प्रमाण पत्र है। वहीं, पुलिस ने दुकान से कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामद दस्तावेज फर्जी हैं या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं, युवक रुपया लेकर फर्जी दस्तावेज बनाता था या नहीं, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *