• Thu. Feb 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में दो रेस्टोरेंट से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाना की पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दो रेस्टोरेंट में अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया। साथ ही इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रधान नगर थाना क्षेत्र के सालबाड़ी स्थित दो रेस्टूरेंट में अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही गुरूवार रात को प्रधान नगर थाने की पुलिस व एसओजी ने उक्त रेस्टूरेंटों में संयुक्त अभियान चलाया और भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। वहीं, तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम संजोक राई, तेनजिंग भुचुंग भूटिया और गोपेन राई है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *