सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ एक नामजद अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद सागर है। वह मालदा का निवासी है।लेकिन कुछ दिनो से माटीगाड़ा विश्वास कॉलोनी में रह रहा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, होली की देर रात यानी मंगलवार को जंक्शन एनबीएसटीसी बस स्टैंड में मोहम्मद सागर आग्नेयास्त्र लेकर घूम रहा था। तभी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मोहम्मद सागर को रोक कर पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद सागर के कमर से आग्नेयास्त्र और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बुधवार को उक्त आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
