• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर मलिक को सौंपा।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शिकायत के महज कुछ ही घंटों के भीतर चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले माटीगाड़ा इलाके के अनिता नामक एक महिला का फोन समेत बैग जंक्शन इलाके में टोटो से चोरी हो गया था।

इसके बाद शनिवार को महिला ने माटीगाड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी माटीगाड़ा थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने माटीगाड़ा बाजार इलाके से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद आज पुलिस ने थाने में महिला को बुलाकर उसका फोन लौंटा दिया गया। वहीं, मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद महिला काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *