• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में बड़ी ड्रग्स बरामदगी, बीएसएफ का फर्जी आई कार्ड मिला।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा ब्लॉक स्थित मुरलीगंज चेकपोस्ट पर विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बिहार से सिलीगुड़ी आ रही एक चार पहिया गाड़ी से 3 किलो 349 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी में ‘बीएसएफ’ लिखा बोर्ड लगा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी के पिछले नंबर प्लेट के पास एक विशेष चेंबर मिला, जिसमें से मादक पदार्थ बरामद हुआ। इस मामले में बिहार के कटिहार जिले के गुरूबाजार निवासी आलोक कुमार रविकर (40) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खुद को बीएसएफ का इंस्पेक्टर बताया और उसके पास से एक पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में बीएसएफ का सदस्य है या फिर फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *