सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: खोरीबाड़ी थाना की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने शुक्रवार देर रात ब्राउन शुगर की तस्करी करने से पहले 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहम्मद रफीकुल है। वह मालदा जिला के कालियाचक थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित मालदा के कालियाचक से ब्राउन शुगर लाकर पानीटंकी में तस्करी करने वाला था। लेकिन इससे पहले ही पानीटंकी चौकी प्रभारी अमृत लबर के नेतृत्व में पुलिस ने एशियन हाईवे स्थित पानीटंकी इलाके में संदिग्ध हालत में आरोपित को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 204 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी थाना ले जाया गया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
