सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी: एक लापरवाह वाहन की टक्कर से कई लोग घायल हो गए। यह घटना एनजेपी के भक्तिनगर इलाके की है। घायलों का सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को फुलेश्वरी से एनजेपी जाने वाले रास्ते में एक चारपहिया वाहन ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसके कारण वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा किया। हालांकि, चालक वाहन को एनजेपी भक्तिनगर इलाके में छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बरामद कर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
