• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ के तहत बैठक आयोजित।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी : दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी ट्रैफिक विभाग की ओर से गुरुवार को खोरीबाड़ी ट्रैफिक कार्यालय में ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ के तहत एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बस चालक, टोटो चालक, टैक्सी चालक सहित अन्य वाहन चालक मौजूद थे। साथ ही खोरीबाड़ी ट्रैफिक विभाग के ओसी मनिंद्रनाथ बर्मन, धनंजय राय समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ओसी मनिंद्रनाथ बर्मन ने ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ को लेकर जागरूकता संदेश दिया। इसके अलावा ऑटो रिक्शा, टैक्सी व बस चालकों को ट्रैफिक नियमों और रेगुलेशन की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करे, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेलमेट पहनने वाले चालकों को समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है, ताकि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों के प्रति और अधिक जागरूक हो सकें।

धनंजय राय ने बताया कि ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर रैलियों का भी आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *