सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की रहस्यमय मौत। मौत से शहर में खलबली मच गई है। यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड इलाके की है। मृतक की पहचान सुष्मिता मोथे उम्र (36) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दार्जिलिंग की निवासी थी। पिछले सात साल से प्रधान नगर थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी। जानकारी मिली है कि सुष्मिता की माध्यमिक परिक्षा केंद्र में ड्यूटी थी। कल वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटी थी। इसके बाद बीती शाम उनके बेटे ने कमरे का दरवाजा बंद देखकर आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिला तो स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद घर के अंदर सुष्मिता मोथे का फंदे से लटकता शव देखा। घटना के बाद इसकी जानकारी प्रधान नगर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। आज शव का पोस्टमार्टम किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड अंतर्गत पत्ती कॉलोनी इलाके में किराए के घर में अपने बेटे के साथ रहती थी। लेकिन सुष्मिता मोथे की आत्महत्या से उनके परिवार वालों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply