• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनजेपी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एनजेपी थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रिंटू कुमार प्रसाद, राजू यादव और इंद्रदेव प्रसाद हैं। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक ट्रक में गुप्त चैंबर बनाकर 321 किलो गांजा की तस्करी की योजना बनाई थी। यह खबर सोमवार देर रात को एनजेपी थाने की पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने फूलबाड़ी स्थित एक ढाबे के पास एक ट्रक को रोका। जिसके बाद तलाशी के दौरान ट्रक के गुप्त चैंबर से 321 किलो गांजा बरामद किया गया। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि यह गांजा तस्करी के उद्देश्य से असम से बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *