• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम ईश्वर दास (26) है। वह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के हाथीघीसा का निवासी है।

आरोपित के पास से एक चोरी की स्कूटी और चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिनदहाड़े इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

बुधवार रात नक्सलबाड़ी क्षेत्र में उसे संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपित की निशानदेही पर एक स्कूटी और चांदी की पायल बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि ईश्वर दास पहले भी कई चोरी और डकैती के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। गुरुवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *