• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक से फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक से फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी करने के मामले में फांसीदेवा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने अनिल गोप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पुलिस ने फांसीदेवा के पश्चिम निजबाजार, हागरागछ और मुरीखावा मोड़ संलग्न इलाकों में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को 400 एटीएम कार्ड, 100 बैंक पासबुक, 50 चेक बुक, क्यूआर कोड, 42 हजार रुपया, लैपटॉप और कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे।

वहीं, पुलिस ने दो चार पहिया वाहन भी जब्त किया था। जिसके बाद धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने अनिल गोप को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, यह गिरोह एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक में फर्जीवाड़ा कर आम लोगों को ऑनलाइन ठगी के जाल में फंसा रहा था। गिरोह कई महीनों से फांसीदेवा इलाके में सक्रिय था। वहीं, आरोपी से पूछताछ के बाद तीन और लोगों के नाम सामने आए है। पुलिस इन सबकी भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *