सिलीगुड़ी शहर के 2 नंबर वार्ड स्थित दुकानों में लंबे समय से चल रहे गैस रिफिलिंग का प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने पर्दाफाश किया। साथ ही तीन दुकानों में छापेमारी कर 24 गैस सिलेंडर बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सुभाष सरकार (61) है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 2 नंबर वार्ड में गैर कानूनी रूप से रसोई गैस की रिफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में अभियान चलाया गया और तीन अलग-अलग दुकानों से करीब 24 गैस सिलेंडर बरामद किए गए है। इधर, पुलिस की आने की भनक मिलते ही दो दुकानदार घटनास्थल से फरार हो गए। वही, पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से गैस सिलेंडर जमा और रिफिलिंग करने के आरोप में सुभाष सरकार को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply