• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अवैध रूप से बालू और पत्थर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने नदी से अवैध रूप से बालू और पत्थर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि पुलिस ने फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर इलाके में अभियान चलाकर बालू और पत्थर लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं, प्रमोद लकड़ा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विधाननगर के बिजलीमुनी इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेंगा नदी से बालू और पत्थर को लेकर उत्तर दिनाजपुर जिले में तस्करी करने का इरादा था। इस घटना में कोई और भी शामिल है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। मंगलवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *