• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा में ब्राउन शुगर तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी करने के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नीरज थापा है। वह माटीगाड़ा स्थित विश्वास कॉलोनी का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को नीरज थापा ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने के लिए चांद मुनि हॉस्पिटल लाइन के पास घूम रहा था। जिसकी भनक लगते ही माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने अभियान चलते हुए संदेह के आधार पर नीरज थापा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *