• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

आरोपी का नाम रंजीत छेत्री है। वह झंकार मोड़ इलाके
का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार।
रंजीत छेत्री मालदा से ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी आ
रहा था। लेकिन इससे पहले ही एसओजी और एनजेपी थान की पुलिस ने एनजेपी थाना अंतर्गत इलाके में अभियान चलाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद तलाशी के दौरा आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लाखों रुपये है। आरोपी को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *