• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति का नाम परिमल बर्मन (51) है। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 4 के आदर्शपल्ली इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार परिमल बर्मन हर दिन की तरह अपने घर के बगल में एक चाय की दुकान पर चाय पीने गये थे। वहां से घर लौटते समय एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी सांड उन पर हमला करता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने सांड को भगाया। तब तक उनकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सांड के हमले में अब तक पांच-छह लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन से सांड के विषय पर आगे ही सूचित किया गया था, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आज एक व्यक्ति की मौत के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा सांड को बरामद कर बैकुंठपुर के जंगल में छोड़ दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *