• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में छिनतई ग्रुप के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

छिनतई ग्रुप के एक सदस्य को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत पानीटंकी चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बासुकिनाथ साहा (22) है। वह डाबग्राम इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले एक विवाह कार्यक्रम से वीडियो ग्राफी का कार्य खत्म करके एक व्यक्ति वापस घर आ रहा था। इधर, मौके का फाइदा उठाते हुए आरोपी बासुकिनाथ ने अपने एक साथी की मदद से वीडियो ग्राफर के बाइक का पीछा करते हुए पाकुरतल्ला मोड़ के पास धक्का मार कर वीडियो ग्राफर को नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों बदमाश वीडियो कैमरा की छिनताई करने लगे। हालंकि वे कामयाब नहीं हो सके। इस मामले में पानीटंकी चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों का पता लगाया। लेकिन तब तक दोनों छिनताई बाज शहर छोड़ कर फरार हो चुके थे। इधर, पुलिस की तलाश लगातार जारी थी। आखिरकार घटना के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *