• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस ने चाकू मारने की घटना में एक युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी : खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने चाकू मारने की घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश सिंह उर्फ सूरज (24) है। वह सिलीगुड़ी शहर के पांच नंबर वार्ड संतोषी नगर इलाके का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते चार फरवरी की रात को पुरानी शत्रुता को लेकर बिजय साहनी पर आकाश सिंह ने चाकू से हमला कर दिया था, जिससे बिजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पांच फरवरी को बिजय साहनी ने खालपाड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू की। घटना के 21 दिन बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने बीती रात आरोपी को महानंदा नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पुलिस ने पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *