• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में वायु सेना का यूनिफार्म पहनकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी के एक मॉल में भारतीय वायु सेना का यूनिफार्म पहनकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुब्रतो राय(47) है। वह रायगंज का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार बीते कल शाम सुब्रतो राय भारतीय वायु सेना का यूनिफार्म पहनकर माटीगाड़ा स्थित एक मॉल में घूम रहा था। तभी भारतीय वायु सेना के कुछ अधिकारी की नजर उस पर पड़ी।

इसके बाद मामले की जानकारी माटीगाड़ा थाना पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति से पूछताछ की। व्यक्ति ने बताया कि वो सोशल मीडिया में रील बनाता है। इस लिए वो भारतीय वायु सेना का यूनिफार्म पहनकर रील बनाने के लिये मॉल में घूम रहा था। हालांकि, सटीक जानकारी न मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *