• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम एमडी तस्लीम है जिनकी उम्र 63 वर्ष की है। आरोपी व्यक्ति सिलीगुड़ी नगर निगम के 7 नंबर वार्ड के स्वामी नगर कॉलोनी का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार, गत 20 तारीख को 7 नंबर वार्ड में कल से पानी भरने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था, जो देखते-देखते बढ़ गया। इस दौरान एमडी तस्लीम ने एक युवती के साथ अश्लील हरकत की। यहां तक की युवती के कपड़े फाड़ने का आरोप भी बुजुर्ग पर लगा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार की तरफ से उसी दिन सिलीगुड़ी महिला थाने में बुजुर्ग के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इधर, घटना के बाद बुजुर्ग फरार हो गए। आखिरकार घटना के तीन दिन बाद महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुजुर्ग को महिला थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *