सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
जय श्री राम’ के नारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस व भाजपा में विवाद को लेकर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम नितेश सिंह और अब्दुल अली है।
इसके बाद भाजपा की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद माटीगाड़ा पुलिस ने इन आरोपियों में दो लोगों को गिरफ्तार किया आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। माटीगाड़ा दो नंबर अंचल अंतर्गत इलाके में ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस व भाजपा को लेकर रविवार को विवाद हुआ था।
देखते-देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गई थी। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उन लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।