• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दीपंकर सरकार और कार्तिक कर्मकार है। मिली जानकारी के अनुसार गत 24 तारीख को देशबंधुपारा इलाके में रात करीब 8:30 बजे एक घर के सामने से सुबीर सरकार की बाइक चोरी हो गयी थी। जिसके बाद इस मामले में सिलीगुड़ी थाना में एक शिकायत दर्ज की गयी। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने घटना के 5 दिनों के अंदर चोरी हुई बाइक को बरामद करने के साथ ही दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला कि दीपंकर और कार्तिक को कुछ दिनों पहले भक्तिनगर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जेल में कुछ दिन बिताने के बाद जमानत पर दोनों इसी महीने की 20 तारीख को जेल से बाहर आए थे। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर से बदमाशों ने चोरी की घटना शुरू कर दी। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग है। फिलहाल, सिलीगुड़ी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *