• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हत्या मामले मे पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: देव भानू भूति हत्या मामले में खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी के कुमारटुली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके नाम सिंटू दे और बाप्पी दास है। गौरतलब है कि देव भानू भूति और सिंटू दे एक अच्छे दोस्त थे। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गयी। मिली जानकारी के अनुसार गत गुरुवार की रात सिंटू अपने कुछ साथियों के साथ झंकारमोड़ के नवनिर्मित फ्लाईओवर के पास खड़ा था। तभी देव भानू भूति टोटो चलाकर घर वापस लौट रहा था।आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए सिंटू ने अपने साथियों के साथ देव भानू भूति की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद देव भानू भूति को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ खालपाड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने बीते कल रात सिंटू दे और बाप्पी दास को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *