• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब के साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुजीत राय और सुरज साह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सुजीत राय सिलीगुड़ी से शराब खरीद कर बिहार में तस्करी करने वाला था। लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी के जंक्शन बिहार बस स्टैंड से सुजीत राय को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, शनिवार की देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड अंतर्गत कुलीपाड़ा इलाके में एक घर में अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद किया। साथ ही सुरज साह को घर से गैर कानूनी तरीके से अवैध शराब कारोबार चलाने के आरोप गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *