• Thu. Dec 18th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राजगंज के विधायक के वाहन पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

मीटिंग करके आ रहे राजगंज के विधायक खगेश्वर राय की वाहन पर हमला किया गया। इस हमले से विधायक बाल-बाल बच गए। बताते चले कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज फूलबाड़ी आ रही हैं। इस लिए विधायक खगेश्वर राय विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पार्टी की बैठक कर रहे थे। रविवार रात वे राजगंज ब्लॉक के सांसी काटा ग्राम पंचायत इलाके में एक बैठक से लौटने के दौरान चक्करमारी इलाके में उनकी वाहन पर पत्थरों से हमला किया गया। जिसके चलते विधायक की सीट के पीछे का शीशा टूट गया। विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि शाम करीब साढ़े सात बजे सांसी काटा ग्राम पंचायत इलाके में एक बैठक के बाद वह लौट रहे थे। उसी वक्त चक्करमरी इलाके में वाहन पर पत्थरों से हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *