• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नौकरानी के रूप में काम कर लोगों को चुराती थी आभूषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नौकरानी के रूप में काम कर रही एक महिला सोने-चांदी के आभूषण चुरा लेती थी। जिसके कारण कुछ दिनों में एनजेपी थाना अंतर्गत इलाके के कई घरों में चोरी हुई थी। चोरी की खबर फैलते ही देखा गया कि सभी के घरों में उक्त महिला ही काम करती है। इसके बाद थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जहां चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद थी। जिसके बाद रूपा सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला का नाम रूपा सरकार है। आरोपी महिला को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस महिला को रिमांड पर लेकर चोरी हुए सामानों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *