• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी नगर निगम ने तीन मंजिला घर के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी नगर निगम ने सिलीगुड़ी के 34 नंबर वार्ड बी – ब्लॉक में एक तीन मंजिला घर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट के निर्देश के बाद आज अवैध निर्माण को तोड़ा गया। आरोप है कि नगर निगम की ओर से कई बार मकान मालिक को और नोटिस दिया गया था। मकान मालिक द्वारा अवैध निर्माण नहीं तोड़ने पर जलपाईगुड़ी कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद हाई कोर्ट से अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश आया। आज कोर्ट के आदेश के मुताबिक नगर निगम ने एनजेपी पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *