• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर छह लाख भारतीय मुद्रा जब्त।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी की सी कंपनी, पानीटंकी के जवानों ने छह लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की है। इस मामले में एसएसबी ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम वी. अग्रवाल (33) है, जो सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के एमपी रोड, खालपाड़ा का निवासी है।

बाद में एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वाहन समेत जब्त रुपये के साथ उक्त व्यक्ति को पानीटंकी कस्टम विभाग को सौंप दिया।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार, उक्त व्यक्ति पानीटंकी स्थित न्यू ब्रिज होकर होंडा सिटी एक्सवी (डब्ल्यूबी 74 एवी 1907) वाहन से नेपाल जा रहा था। इसी दौरान एसएसबी ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन से छह लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।

बरामद रुपये से संबंधित कोई वैध अनुमति नहीं होने के कारण एसएसबी ने राशि जब्त कर ली और मौके से उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारत से नेपाल या नेपाल से भारत 200 और 500 रुपये के कुल 25,000 रुपये तक ही ले जाए जा सकते हैं, इसी वजह से छह लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *