• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छिनतई करने वाला गिरोह का सदस्य अलीपुरद्वार से गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भक्तिनगर थाने की पुलिस ने लिफ्ट देने के नाम पर युवती के साथ छिनतई करने वाला गिरोह का एक और सदस्य को अलीपुरद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम टोटन चंदा है।

उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर 2023 को सिलीगुड़ी शहर में एक युवती के साथ रात के समय लिफ्ट देने के नाम पर छिनतई की घटना घटी थी। शिकायत के आधार पर 2 जनवरी को भक्ति नगर थाना की पुलिस ने पहले दो आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस तीसरे आरोपी टोटन चंदा को अलीपुरद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *