सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी : खोरीबाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से खोरीबाड़ी में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इस दौरान प्रत्येक वाहन चालक को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
इस संबंध में खोरीबाड़ी ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मनिंद्रनाथ बर्मन ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करे, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि आगे भी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस दिन बाइक चालकों, ऑटो रिक्शा, टैक्सी व बस चालकों सहित आम लोगों को ट्रैफिक नियमों और रेगुलेशन की जानकारी दी गई। साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का निर्देश दिया गया।
