• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी के ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

नक्सलबाड़ी: शनिवार को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के खपरैल परिसर में कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में तृतीय बैच के हिल्स ड्राइविंग प्रशिक्षण के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न वाहिनियों से आए 15 आरक्षी चालकों ने भाग लिया। 15 दिवसीय यह हिल्स ड्राइविंग प्रशिक्षण 2 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट मितुल कुमार ने समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्मिकों एवं आरक्षी चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चालक प्रशिक्षण में सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक, यातायात नियमों का पालन, वाहन नियंत्रण तथा रक्षात्मक ड्राइविंग का विशेष महत्व है। प्रशिक्षण के दौरान बुनियादी कौशल जैसे स्टीयरिंग, गियर, क्लच और ब्रेक का अभ्यास कराया गया। साथ ही आपातकालीन ब्रेकिंग, सड़क संकेतों की समझ, लेन अनुशासन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी गई।

उन्होंने व्यवहारिक आचरण, सुरक्षा व्यवस्था के प्रचलन, प्रशासनिक सुधारों तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। अंत में प्रशिक्षण प्राप्त सभी आरक्षी चालकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *