नक्सलबाड़ी: आठवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल की ओर से कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति संरक्षण और नागरिक व्यवहार सुधार हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 24 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय एवं जिम्मेदारी क्षेत्र के बड़ा मनीरामजोत, लोहागढ़, मिरिक, टिंगलिंग, ओकैटी, पशुपतिफाटक तथा आस-पास के गांवों में जनता को जागरूक किया जा रहा है। सभी सीमा चौकियों में सरकारी संपत्ति बचाने के संदेश वाले स्लोगन के साथ पैदल रोड मार्च कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
अधिकारियों और बलकर्मियों ने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ रहने की भारत की पुरानी परंपरा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्हें ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहने को कहा गया जो सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक स्थानों को नुकसान पहुंचाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ने अपने संदेश में कहा कि सरकारी संपत्ति राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण नींव है, और इसकी सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply