• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में पुलिस की तत्परता से कलिंगपोंग से चोरी हुई स्कूटी बरामद, चोर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भक्ति नगर ट्रैफिक पुलिस की तत्परता के कारण सिविक वालंटियर की चोरी हुई स्कूटी बरामद हो गई। साथ ही चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अर्पण दर्जी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले कलिंगपोंग के एक सिविक वॉलेंटियर की स्कूटी चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत कलिंगपोंग थाने में दर्ज कराई गई । शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस को स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन आज कलिंगपोंग पुलिस को चोरी हुई स्कूटी बरामद होने की जानकारी मिली। दरअसल आज सुबह भक्ति नगर ट्रैफिक प्वाइंट एएसआई हरीपद्दो राय अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उस समय अर्पण दर्जी नामक एक युवक स्कूटी लेकर वहां पहुंचा। जिसे देखकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को संदेह हुआ। इसके बाद स्कूटी को रोककर चालक अर्पण दर्जी से जरूरी कागजात और लाइसेंस मांगी गई तो उसने बताया कि यह स्कूटी उसके दोस्त की है। इसके बाद जब ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर हरीपद्दो राय ने स्कूटी नंबर की जांच की तो पता चला कि यह स्कूटी कालिंगपोंग के एक सिविक वॉलेंटियर की है, जो एक महीने पहले कालिंगपोंग से चोरी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *