सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
माध्यमिक परीक्षा देकर घर जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में एक छात्र घायल हो गए। यह घटना साहू डांगी-आमबाड़ी राजकीय सड़क पर साहू डांगी संलग्न अमेठी मोड़ इलाके की है। घायल माध्यमिक परीक्षार्थी का नाम बिकी राय है। वह मंतादारी ग्राम पंचायत के शिमुलगुड़ी इलाके का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार बिकी राय आमबाड़ी फालाकाटा चिंतामोहन उच्च विद्यालिय का छात्र है। उसका माध्यमिक परीक्षा केंद्र साहूडांगी हाट पीके राय उच्च विद्यालय में था। माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा के बाद बिकी और एक अन्य परीक्षार्थी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी साहू डांगी संलग्न अमेठी मोड़ इलाके में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गई। जिससे बिकी घायल हो गया। घटना के बाद उसे बरामद कर नजदीकी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
