फांसीदेवा में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। यह घटना फांसीदेवा के विधाननगर एक नंबर ग्राम पंचायत के भीमबाड़ इलाके की है। मृतक की पहचान शंकर पाल (54) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की बेटी ने अपने पिता को घर से कुछ दूरी पर एक गोदाम में फंदे से लटकता हुआ देखा। यह देखकर वह चिल्लाने लगी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply