• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सेवक कोरोनेशन ब्रिज से छलांग लगाने वाले गौर मंडल का शव पांच दिन बाद बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी :भक्तिनगर थाना की पुलिस ने सोमवार देर शाम सेवक कोरोनेशन ब्रिज से छलांग लगाने वाले सिलीगुड़ी के युवक गौर मंडल का शव पांच दिनों बाद बरामद किया। मृत के शव की पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी की शाम को सेवक चौकी पुलिस को कोरोनेशन ब्रिज से एक पर्स बरामद हुआ था। जिसमें गौर मंडल का पहचान पत्र मिला था। जिसके बाद पुलिस ने युवक के परिवार वालों से संपर्क किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि युवक ने तीस्ता नदी में छलांग लगा दी है। इसके बाद 4 जनवरी से युवक की तलाश शुरू की गई। तीस्ता नदी से लेकर गाजोलडोबा तक डिजास्टर मैनेजमेंट टीम लगातार युवक की तलाश करती रही। इसके बाद सोमवार देर शाम युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *