• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में एक फ्लैट से पेशे से वकील युवती का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 38 के संघति मोड़ इलाके से एक फ्लैट से एक युवती का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया । मृतका का नाम केया दत्त (26) है। युवती पेशे से वकील थी। वह सिलीगुड़ी अदालत में कार्यरत थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी मां के साथ सिलीगुड़ी के संघति मोड़ इलाके के एक फ्लैट में रहती थी। बीती रात अन्य दिनों की तरह खाना खा कर अपने रूम में सोने चली गई। देर रात युवती को उसकी मां ने आवाज लगाई। जब बेटी की जवाब नहीं मिली तो मां ने पड़ोसियों को बुलाया। जब पड़ोसियों ने रूम का दरवाजा तोड़ा तो युवती को फंदे से लटकता पाया। इसके बाद आनन-फानन में युवती को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल और कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि मृतका सिलीगुड़ी नगर के मेयर परिषद दुलाल दत्त की भतीजी थी। इस संबंध में दुलाल दत्त ने कहा कि केया बहुत शांत स्वभाव की थी। यह घटना किस वजह से हुई यह पता नहीं है। आशीघर चौकी की पुलिस ने पूरी घटना की जांच में जुट गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *