• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज होगा बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत के नए प्रधान का ऐलान।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत वासियों का आज इंतजार खत्म हो जाएगा। आज बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत के नए प्रधान का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए खोरीबाड़ी की पंचायत अधिकारी की देखरेख में आज अंतिम वोटिंग होगी। पंचायत सूत्रों के अनुसार लख्खी किस्कू हेब्रम बिन्नाबाड़ी की पंचायत प्रधान होगी। बताया गया है कि पंचायत के कुल 13 सदस्यों में से लख्खी किस्कू हेब्रम के पक्ष में आठ पंचायत सदस्य शामिल हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बिन्नाबाड़ी पंचायत के नए प्रधान लख्खी किस्कू हेब्रम ही होगी। जिससे लख्खी के समर्थकों में खुशी देखी जा रही तो वहीं उसके विपक्षियों में नाराजगी देखी जा रही है। इसको देखते हुए नए प्रधान की घोषणा को लेकर खोरीबाड़ी थाना पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ताकि विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ- साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाओं की स्थिति को संभाला जा सकें।

उल्लेखनीय है कि बीते 16 अप्रैल को पार्टी के ही असंतुष्ट सदस्यों ने मौजूदा प्रधान अलाकसु लकड़ा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था।अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी 8 सदस्य मौजूद रहे, जबकि प्रधान अलक्सू लाकड़ा सहित 5 सदस्य अनुपस्थित रहे। अलाकसु लकड़ा भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी पंचायत वासियों की निगाहें टिकी हुई थीं कि आखिर उनका नए प्रधान कौन होगा।आज गुरुवार को पंचायत वासियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

उप प्रधान के लिए पंचायत वासियों को अभी करना होगा और इंतजार

बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत की उप प्रधान कौन होगा। इसके लिए लिए पंचायत वासियों को और थोड़ा इंतजार करना होगा। बीते 25 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस के 8 पंचायत सदस्यों ने मौजूदा तृणमूल कांग्रेस के ही उप प्रधान प्रमोद प्रसाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया था। इसके लिए पंचायत सभा कक्ष में विशेष बैठक की गई थी। पंचायत अधिकारी की देखरेख में यह बैठक संपन्न हुई।बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 8 सदस्य सदस्य थे, जबकि उप प्रधान प्रमोद प्रसाद के पक्ष में 5 सदस्यों ने मतदान किया। जिसके चलते उप प्रधान प्रमोद प्रसाद की कुर्सी चली गई। आज गुरुवार को पंचायत प्रधान का ऐलान होगा। जिसके बाद पंचायत वासी अब उप प्रधान का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *