• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में खाली घर का फायदा उठाकर चोरों ने की चोरी।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: खाली घर का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना सिलीगुड़ी के सुभाषपल्ली नेताजी रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार नेताजी रोड इलाके के निवासी ने अपना घर पुनर्निर्माण के लिए प्रमोटर को दिया है। उस वक्त घर का मालिक घर पर नहीं थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बिजली के तार, खाना पकाने के बर्तन, टीवी और अन्य चीजें चुरा लिया।
घर के मालिक तिथि चक्रवर्ती मैत्र ने कहा कि घर को पुनर्निर्माण के लिए प्रमोटर को दिया गया है। जिस वजह से वे लोग घर पर नहीं रहते है। बीती रात एक पड़ोसी ने उन्हें फोन करके बताया कि घर में लाइट जल रही है। जिसके बाद उन्होंने प्रमोटर को कॉल किया। प्रमोटर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। बिजली के तार, खाना पकाने के बर्तन और टीवी गायब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *