• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विवाह कार्यक्रम में जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 26 लोग घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

विवाह कार्यक्रम में जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। यह घटना फांसीदेवा के कांतिविटा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर घटी। बताया गया कि एक पिकअप वैन फांसीदेवा के हेलागछ से यात्रियों को लेकर बिहार में विवाह कार्यक्रम में जा रहा था। तभी फांसीदेवा के कांतिविटा में ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर फांसीदेवा थाना और घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल और बाद में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *