• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के जवानों ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार।

गिरफ्तार गए आरोपियों के नाम सुराई हांसदा ( 32 ),भैया मुर्मू (22) और जितेश शेरपा (30) हैं। सुराई हांसदा और भैया मुर्मू खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चरना जोत इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। जबकि जितेश शेरपा नेपाल के रहने वाला बताए गए। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरमनी जोत इलाके में छापेमारी कर दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में दोनो युवकों के पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। दूसरी ओर, एसएसबी ने दूध गेट इलाके से भी 96 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पकड़ा।

इसके बाद एसएसबी ने तीनों व्यक्तियों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *