• Wed. Feb 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहन टकराई, कई लोग घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी संलग्न जियागंज इलाके में तीन वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए है। हादसे में एक चार पहिया वाहन समेत एक सरकारी यात्री बस और एक गैस टैंकर शामिल है।

बताया जा रहा है कि एक सरकारी बस कूचबिहार से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। जब बस जियागंज इलाके में थी, तभी विपरीत दिशा से एक कार सामने आने पर बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही चार पहिया वाहन भी रुक गया। तभी चार पहिया वाहन के पीछे चल रही गैस टैंकर ने चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद चार पहिया वाहन यात्री बस के पीछे टकरा गई। इस घटना में बस के कुछ यात्री घायल हो गए। वहीं, घटना में चार पहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सुचना पर एनजेपी थाने की पुलिस और फुलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बरामद कर फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भेजा। पुलिस ने वाहनों को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *