सिलीगुड़ी में लंबे समय से टोटो चोरी की घटना घट रही है। 12 दिसंबर को डाबग्राम मातृसदन के सामने से एक टोटो चोरी हो गयी थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की सात टोटो बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने जलेश्वरी इलाके से अबीर गुहा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद मयनागुड़ी से श्यामल राय और प्रसेनजीत राय नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मयनागुड़ी दोमहनी इलाके से चोरी के 7 टोटो बरामद किये गये है। अबीर सिलीगुड़ी के विभिन्न स्थानों से टोटो चुराता था। इसके बाद टोटो को मयनागुड़ी में बेच दिया जाता था। एक टोटो लगभग 30-40 हजार रूपए में बेचा जाता था। इसके अलावा टोटो का नंबर प्लेट भी निकाल लिया जाता था।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply