• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अनियंत्रित होकर तीस्ता कैनल में गिरा टोटो, बाल-बाल बचे।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

अनियंत्रित होकर टोटो तीस्ता कैनल में गिर गया। हालांकि, टोटो में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। यह घटना आज फूलबाड़ी संलग्न तीस्ता कैनल के पुटिमारी इलाके में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के एक निवासी टोटो लेकर पुटिमारी इलाके में एक रिश्तेदार के घर घूमने आया था।

टोटो तीस्ता कैनल के किनारे खड़ा किया था। वह टोटो में ही चाबी छोड़कर चला गया था। इलाके के कुछ बच्चे उस टोटो में खेल रहे थे। इसी बीच टोटो में चाबी लगी होने के कारण एस्केलेटर घूमने से अचानक टोटो तीस्ता कैनल में गिर गया। इस घटना में टोटो में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। बाद में स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से टोटो को पानी से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *