• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला की पिटाई के विरोध में आदिवासी का विरोध प्रदर्शन।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

सोमवार को आदिवासी विकास परिषद ने पानीटंकी में विरोध प्रदर्शन किया। पानीटंकी के सीमा शुल्क कार्यालय से एक रैली निकाली गई। यह रैली विभिन्न इलाकों का परिक्रमा कर खत्म हुआ। मालूम हो कि 25 मार्च को तीन युवक और एक महिला ने एक घर में जाकर एक महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद 26 तारीख को चार लोग तपन मंडल, आशापूर्णा मंडल, निकुंज मंडल, बिमली मंडल के नाम से खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी। ये चारों अंधारू जोत इलाके के रहने वाले हैं। अखिल भारतीय आदिवासी समाज के अध्यक्ष राधा मुंडा ने कहा अगर इन्हें जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो, तराई डुआर्स में एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जरूरी पड़ा तो खोरीबाड़ी थाना का भी घेराव किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *