• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गणतंत्र दिवस पर आन-बान और शान से फहराया गया तिरंगा।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सोमवार को पूरे देश में वंदे मातरम् की गूंज के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसी कड़ी में दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी व सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया समेत सरकारी, स्कूलों व गैर-सरकारी संस्थानों में लोगों ने आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। वंदे मातरम् गीत के माध्यम से भारत माता को याद किया गया। गणतंत्र पर्व पर लोग देशभक्ति में डूबे नजर आए। इस दौरान स्कूलों में शिक्षकों ने संविधान के संकल्प को दोहराया।

उच्च माध्यमिक सह मध्य विद्यालय गलगलिया में सुबह 10 बजे प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमारा संविधान बनकर लागू हुआ था, लेकिन आज भी हमारे देश में अमीर-गरीब के बीच काफी अंतर है, जिसे हम सबको मिलकर समाप्त करना होगा। अपने देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है, तभी हम अपनी प्रगति को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ होकर कार्य करने से ही हमारा देश और प्रदेश शिखर पर पहुंच सकता है। साथ ही उन्होंने उन सेनाओं को शत-शत नमन किया, जिन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान निर्माण का कार्य 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर एक विशाल लोकतंत्र की स्थापना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *