• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी गेट के पास से एक बोलेरो गाड़ी के अंदर से एक आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम तफ्फाजूल हुसैन और राकेश अली है। ये दोनों दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी का रहने वाले बताए गया हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तफ्फाजूल और राकेश दोनों मालदा से वन शटर बंदूक लेकर बोलेरो गाड़ी से बिक्री करने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ही माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर बोलेरो गाड़ी को रोका और तलाशी ली। तलाशी लेने के क्रम में एक वन शटर बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं, तफ्फाजूल और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *