• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं वाहिनी की बी कंपनी मदनजोत के जवानों ने 105 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। आरोपितों के नाम सहदेव राय (31) और जय राय (30) हैं। दोनों नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों ने मंगलवार देर रात नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के जयसिंह जोत इलाके से दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 105 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद जवानों ने ब्राउन शुगर को जब्त कर दोनों को मदनजोत कंपनी ले जाया गया।

यहां एसएसबी जवानों ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त ब्राउन शुगर और दोनों आरोपितों को नक्सलबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि जब्त ब्राउन शुगर को नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति तक पहुंचाना था, लेकिन उससे पहले ही एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया।

बुधवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *