• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में  गृहिणी को जलाकर मार डालने का प्रयास, दो भाई गिरफ्तार।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी :गृहिणी को जलाकर मार डालने का प्रयास करने का आरोप ससुराल वालों के खिलाफ उठे है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में व्यापक तनाव का माहौल देखा गया। प्रियंका सिंह राय नरेश मोड़ की रहने वाली हैं। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी जयंत सिंह राय से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रियंका पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया जाता था। दंपति के बीच अक्सर क्लेश होता रहता था। शनिवार को प्रियंका माटीगाड़ा स्थित अपनी नानी के घर गई थी। इसके बाद वह रात को वहां से लौट आई। आरोप है कि रविवार को उसे जलाकर मारने की कोशिश की गई। इसके बाद जली हालत में उसे सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद गृहिणी के परिवार वालों ने आशीघर चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जयंत सिंह राय और उसके भाई पापाई सिंह राय को गिरफ्तार किया है। इस बीच आज सुबह अदालत ले जाने से पहले पुलिस दोनों लोगों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले आई। उस वक्त वहां व्यापक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन दोनों को देखकर प्रियंका के परिवार वाले उत्तेजित हो गए। उन्होंने अस्पताल के जरूरी विभाग के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस दोनों को अस्पताल से भक्तिनगर थाने ले गई। वहीं, प्रियंका को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *